जीतो कोयम्बतूर

‘जीतो’ कोयम्बतूर की नई समिति का गठन

कोयम्बतुर: भारत में समाज कल्याण की अग्रणीय संस्था जैन इन्टरनेशनल ट्रेड ऑर्गनिजेशन ‘जीतो’

कोयम्बतुर की नई समिति घोषित की गई। निवनिर्वाचित चेयरमेन रमेश बाफना ने पदाधिकारियों की

घोषणा करते हुए आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत की। श्री बाफना ने जीतो

कोयम्बतूर को नई उँचाइयों पर ले जाने हेतु सभी से सहयोग का आव्हान किया। नई समिति के

पदाधिकारी बने चेयरमेन-श्री रमेश बाफना, कोचेयरमैन-श्री राकेश मेहता, महामंत्री श्री सम्पत पारेख,

मंत्री-श्री भेरू जैन, श्री अलकेश सेठ, कोषाध्यक्ष-श्री जम्बु कुमार, सहकोषाध्यक्ष-श्री प्रदीप कवाड़।

‘जीतो’ कोयम्बतूर महामंत्री श्री सम्पत पारेख ने ‘जिनागम’ को बताया कि श्री सुनील नाहटा तमिलनाडू

जोन से केन्द्रीय सभा में प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री इन्दरचन्द कोठारी तमिलनाडू एवं आन्ध्र प्रदेश जोन में

कोयम्बतूर ‘जीतो’ का प्रतिनिधित्व करेंगे, इसके अलावा १७ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य हेतु संयोजक एव

सहसंयोजक मनोनित किए गए। ‘जीतो’ कोयम्बतूर आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों को मूर्त रूप

देने जा रहा है। उक्त जानकारी जीतो कोयम्बतुर मीडिया प्रभारी श्री ललित जालोरी एवं राजेश बोहरा ने

‘जिनागम’ को दी है।

You may also like...