
श्री दिगम्बर जैन संगठन धुलियान द्वारा समाज सेवा….
धुलियान : श्री दिगम्बर जैन संगठन धुलियान ने गरिबों को खाना खिलाया, यह संगठन पहले भी गरिबों को कम्बल दान व जगह-जगह जाकर गरिबों को ठंड में कम्बल उढ़ाना जैसे काम कर चुकी है तथा बच्चों के स्कुल जाकर बच्चों को जरुरत के सामान देती है। -संजय बड़जात्या उद्योगपति भूषण जैन बने जीतो लुधियाना चैप्टर के चैयरमैन दीप जलाओ, पटाखे नहीं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाओ दीपावली दीपों का त्योहार है, बेशक दीप जलाएं, घर-बाहर दीप जलाना बहुत रमणीय लगता है, लेकिन दीपों के साथ-साथ लोग पटाखे भी जलाते हैं, पटाखों का कुछ पल का मजा वातावरण में जहर घोल देता...
संघवी ए३ ग्रुप के श्री शैलेश संघवी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जैन समाज मुंबई के प्रभारी पद पर नियुक्त संघवी ए३ ग्रुप के व्यवस्थापक शैलेश संघवी को हाल ही में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जैन समाज मुंबई के प्रभारी पद पर नियुक्त किये गए। ‘सबका साथ-सबका विकास’ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश जैन प्रमुख़, सहप्रमुख, जिल्हा प्रमुख, सहप्रमुख की संघटन के कार्य हेतु प्रदेश कार्यालय नरीमन पॉइंट, मुम्बई में प्रदेश अध्यक्ष मा. जमालजी सिद्धिकी की अध्यक्षता में एवं भाजपा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष, विदर्भ वैधानिक विकास महामंडल के अध्यक्ष चैनसुख संचेती के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री सिकंदर शेख, प्रदेश जैन प्रमुख प्रशांत मानेकर के...
ज्ञानधन का स्वामी ही धनी कहलाता है
ज्ञान आत्मा का स्वभाव है, ज्ञान आत्मा का स्वभाव है, आत्मा कितनी ही मिलन और निकृष्ट दशा को क्यों न प्राप्त हो जाए, उसका स्वभाव मूलत: कभी नष्ट नहीं होता। ज्ञान लोक की कतिपय किरणें, चाहे वे धूमिल ही हों, मगर सदैव आत्मा में विद्यमान रहती है, निगोद जैसी निकृष्ट स्थिति में भी जीव में चेतना का अंश जागृत रहता है, इस दृष्टि से प्रत्येक आत्मा ज्ञानवान ही कही जा सकती है, मगर जैसे अत्यल्प धनवान को धनी नहीं कहा जाता, विपुल धन का स्वामी ही धनी कहलाता है, इसी प्रकार प्रत्येक जीव को ज्ञानी नहीं कह सकते, जिस आत्मा...
बेंगलोर में शिखरजी बचाओ में देखी गयी
जिनशासन की नारियों की संगठित शक्ति की परिकाष्ठा बेंगलोर: श्री लब्धिसूरि जैन धार्मिक शिक्षक/शिक्षक उत्कर्ष ट्रस्ट द्वारा शिखरजी बचाओ अभियान के तहत आज श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर, चिकपेट से विराट रैली का आयोजन पंन्यास प्रवर श्री कल्परक्षितविजयजी म.सा. के वासक्षेप एवं मांगलिक के साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोकभाई संघवी ने हरी झंडी बताई। सचिव देवकुमार के जैन ने श्रीफल (नारियल) फोड़कर सुरेन्द्र सी. शाह गुरूजी के मार्गदर्शन में रैली प्रस्थान हुई, प्रथम बार सिर्पâ नारीयों की झलक दिखाई दी। मरेंगे या मिटेंगे… शिखरजी लेकर रहेंगे…, आधी रोटी खाएंंगे… शिखरजी को पायेंगे… जैसे एकता का सुन्दर नजारा शिखरजी रक्षा का...
सम्मेदशिखरजी की पवित्रता बनाए रखें- दिलीप सुराणा
सम्मेदशिखरजी की पवित्रता बनाए रखें बेंगलुरू: अत्तीबेल स्थित सुराणानगर में पाश्र्वसुशील धाम में लब्धिसमुदाय गच्छाधिपति आचार्य श्री अशोकरत्नसुरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्री अमरसेनसूरीश्वरजी म.सा., मुनिश्री अजितसेन विजयजी की निश्रा में श्रीमती भंवरीबाई घेवरचन्दजी दिलीपजी-अर्चना, आनन्दजी-मोनीका सुराणा परिवार द्वारा सम्मेत शिखरजी की पवित्रता बनाए रखने की अपील की गई। आचार्य श्री अशोकरत्नसुरीश्वरजी म.सा. ने कहा झारखंड-गिरीडिह जिला में मधुबन जंगल में पवित्र तीर्थ शिखरजी श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ पहाड़ नहीं पूरा पर्वत पूजनीय है। पर्यटन के नाम पर वहां हॉटल-रेस्टोरेन्ट बनाने से गटर का गंदा पानी, कचरा पर्वत पर डालने से पवित्रता बरकरार नहीं रख पायेगें, साथ ही वहां दारू, मांस, मासिक...